राष्ट्रनायक न्यूज।
दरियापुर (सारण)। स्थानीय थाना पुलिस ने 230 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। जानकारी अनुसार दरियापुर थाना क्षेत्र के सामनचक गांव से शराब बनाने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से 215 लीटर देसी शराब व बाइक बरामद कर ली। वहीं मौके से दो धंधेबाज को गिरफ्तार किया गया। जिसमें सामनचक गांव निवासी करीमन राय व लालबिहारी राय शामिल हैं। वहीं थाना क्षेत्र के मंशा बाबा से 15 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज अनिल राय को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग