राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। पुलिस सर्किल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में चार महिला समेत नौ लोग घायल हो गए। बताया गया है कि घायलों में भरहोपुर गांव के संतोष कुमार दूबे, फुचटी कला गांव की उषा देवी, अलीमुन बीबी, हंसराजपुर टोले बलुआ गांव के पंकज कुमार, ज्योति देवी, ललिता देवी, चपरैठा गांव के शशिभूषण गिरि, एकडेंगवा गांव के रवि कुमार व सरयूपार गांव के सूरज पंडित शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सीएचसी में किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद सूचना दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग