राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। प्रखंड के छित्रवलिया स्थित अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में तैनात आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन सिंह को सिविल सर्जन के द्वारा शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मासूमगंज, छपरा में प्रतिनियुक्त कर दिये जाने की निंदा की जा रही है। बताया जाता है कि क्षेत्र के लोगों के द्वारा सिविल सर्जन से पुनः छित्रवलिया अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. राजीव रंजन सिंह को भेजे जाने की मांग की जा रही है। छित्रवलिया व आसपास के गांवों के अधिकांश बुजुर्ग अपना उपचार आयुर्वेदिक पद्धति से कराते हैं। अस्पताल में आयुर्वेदिक चिकित्सक के नहीं रहने से बुजुर्गों को परेशानी हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग