राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के सानी खराटी गांव में रास्ता के विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन लोग घायल हो गए है। इस संबंध में घायल लालदेव महतो ने मंगलवार को 08 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमे अरविन्द महतो, बिगन महतो,चंदन महतो,बटोरन महतो, सुरेन्द्र महतो, मंटू महतो, पिंटू कुमार एवम छोटू महतो को आरोपित किया गया है। पीड़ित ने आरोप लगाया की रास्ते के विवाद में उक्त लोगो ने मारपीट कर घायल कर दिया है।तथा घर के अटैची में रखे आभूषण भी लेकर चले गए है। इस संबंध में पुलिस ने एक आरोपी बिगन महतो को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग