एके सिंह सेंगर/एस. के. पांडेय। राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण में पत्रकार वार्ता के मध्यांतर में राज्य सरकार की विफलताओं को गिनवाते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि पिछले एक महीने से एक बात जो सबसे ज्यादा सुनने को मिल रही है, वह है कानून व्यवस्था की स्थित का खराब होना। ये बात सिवान में बहुत सुनने को मिली। उसके बाद फिर सारण, छपरा में भी सुनने को मिल रही है। हर दिन लोग मिलते हैं और बताते हैं कि महागठबंधन सरकार बनने के बाद जो डर लोगों के मन था वो बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। लोग अपने आस-पास की घटनाओं का जिक्र करते हुए गोलीबाजी, मर्डर, अपहरण, रंगदारी और हत्या के बारे में बताते हैं। ये सिवान से सुनने को मिल रहा है चंपारण में ऐसा कम सुना था।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग