राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा/हाजीपुर। जन सुराज पदयात्रा के वैशाली पहुंचने पर रविवार को हाजीपुर में जिले के कोने-कोने से आए हजारों लोगों ने प्रशांत किशोर समेत सभी पदयात्रियों का भव्य स्वागत किया। प्रशांत किशोर और पदयात्रियों पर फूलों की वर्षा की गई और हजारों की संख्या में बाइक सवार युवाओं ने प्रशांत किशोर की यात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग प्रशांत किशोर के साथ पैदल भी चल रहे थे। पदयात्रा के पीछे सैकड़ों गाड़ियां चल रही थी। प्रशांत किशोर के स्वागत में हाथी, बैंड बाजे वाले भी मौजूद थे। स्वागत में मौजूद सभी लोगों ने जन सुराज जिंदाबाद और जय-जय बिहार के गगनभेदी नारे लगाए तथा सबने फूल मालाओं से प्रशांत किशोर का अभिनंदन किया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग