राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के गवन्द्री गांव में रात्रि में एक व्यक्ति के खेत से जबरन गेहूं की फसल काट लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति गवन्द्री गांव निवासी सुशील कुमार सिंह ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में मुकेश कुमार सिंह, विकेश कुमार सिंह, सोनू कुमार सिंह, पिंटू कुमार सिंह, आकाश कुमार सिंह, को आरोपित किया गया है। पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि रात्रि में उसे सूचना मिली कि उसके खेत में लगी गेहूं की फसल को कोई काट रहा है। जब वह अपने खेत के समीप पहुंचे तो देखा कि उसके खेत में ट्रैक्टर का लाइट जल रहा है और आरोपीगन हथियार से लैस होकर खेत में लगी गेंहू फसल को कटवा रहे हैं। जब पीड़ित व्यक्ति ने विरोध किया तो आरोपियों ने मारपीट कर उसे वहां से भगा दिए। पीड़ित व्यक्ति का कहना है आरोपियों ने धमकी दिया कि यहां से भागों नहीं तो जान से मार देंगे। इधर पुलिस पीड़ित व्यक्ति के शिकायत पर सभी आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग