राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। बिहार सरकार के कैबिनेट के द्वारा रविवार को पेश की गई नयी शिक्षक नियमावली 2023 का विरोध विभिन्न शिक्षक संगठनों के नेताओं ने किया है। परिवर्तनकारी शिक्षक महासंघ के प्रमंडलीय संयोजक अरविंद कुमार ने है कहा कि अब हुंकार होगा। वर्षों से प्रतिक्षा कर रहे पूर्व नियोजित शिक्षकों को नयी नियामवली से धोखा मिला है। शिक्षक इसे किसी भी सुरत में बर्दाश्त नहीं करेंगे। यह नियामवली नयी बहाली के लिए बनाया गया है। जिससे पूर्व में बहाल शिक्षकों को सरकार ने उनके भविष्य से खिलवाड़ करने का मानसा उजागर हुआ है। इसके द्वारा सरकार ने शिक्षकों को औकात दिखाने की मंशा साफ कर दिया है। वहीं स्थानांतरण के लिए जो बहनें वषों इस नियामावली की प्रतीक्षा में उम्मीदें लगाकर बैठी थीं। उनके विश्वास के साथ धोखा देने का काम किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग