राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बिहार दौरा के क्रम में श्री कुशवाहा मंगलवार को पटना से सिवान मैरवा एक सभा में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान मशरक बस स्टैंड महावीर चौक पर शिक्षक नेता धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत किया गया। वहीं शिक्षक नेता धर्मेंद्र सिंह कुशवाहा ने राष्ट्रीय लोक जनता दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा ने पत्रकारों से बताया कि सिवान मैरवा में राष्ट्रीय लोक जनता दल के कार्यकर्ताओं द्वारा सभा रखी गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग