भाजपा राज्य सचिव के निधन पर शोक सभा आयोजित

राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
भेल्दी (सारण)। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सचिव कामरेड सत्यनारायण सिंह के कोरोना से निधन के बाद कटसा में अंचल सचिव सह अमनौर बिधानसभा प्रत्याशी अवधेश कुमार के नेतृत्व में शोक सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही कटसा के कॉमरेड विश्वनाथ महतो और कॉमरेड निजामुद्दीन को भी श्रद्धाजलि दी गई। पशुपति सिंह सुरेन्द्र राय शशन सिंह मो नदीम दर्शनानंद भूषण सिंह राज किशोर प्रसाद बद्री सिंह कृष्णा शाह दीनानाथ राय मिथिलेश सिंह सन्तोष सिंह आदि ने शोक व्यक्त किया।मौके पर अंचल सचिव अवधेश कुमार ने कहा कि कॉमरेड सत्यनारायण सिंह दो बार खगड़िया विधानसभा का विधायक रह चुके हैं।वह हमेशा महंगाई भ्रष्टाचार गरीबी समेत अन्य मुद्दे पर आवाज उठाते रहे हैं आज देश वर्तमान सरकार द्वारा किए जा रहे निजीकरण के दौड़ में स्वर्गीय सिंह से निधन से पार्टी को काफी क्षति हुई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग