बाढ़ पीड़ितों के बीच नाव से घर घर राहत सामग्री पहुँचा रहे है जदयू नेता नंदकिशोर
अमनौर(सारण)। बाढ़ के पानी धीरे-धीरे कम होते दिख रहा है पर लाेगों परेशानी कम नहीं हो रही है। वर्षा व मही नदी की पानी उफान होने से लगता नहीं बहुत जल्दी बढ़ की कम होगी। लोगों में भोजन व मवेशियों का चारा का अभाव बना हुआ है। अमनौर के गोसी अमनौर, सहादी, नरसिंह भानपुर गांव पूर्ण रूप से जलमंगन हो गया है। इस अवस्था मे गुरुवार को जदयू नेता पूर्व प्रमुख नंद किशोर सिंह ने नाव पर सवार होकर घर-घर पहुँच लोगो को चुरा मीठा, बिस्किट राहत सामग्री वितरण कर रहे है। ग्रामीणों ने कहा कि सरकार के अधिकारी वही भोजन बना रहे है, जहाँ उच्चे स्थल पर लोग बसेरा बनाया हुआ है। पानी में कोई पूछने तक नहीं आ रहे है। नंदकिशोर सिंह की प्रशंसा करते हुए कहा की इनके जैसा सभी थोड़ा थोडा प्रयास करते तो विपदा की घरी में सहुलियत होती। वही नंदकिशोर सिंह ने कहा कि दुःख में लोगो की सेवा करना ही हमारा फर्ज व कर्तव्य है। लोगो की जीवन रहेगा तभी तो हमलोग कुछ करेंगे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग