
पुलिस ने दिखाया मानवीय चेहरा बाढ़ मे डूबे शव का कराया अंतिम संस्कार
मशरक थाना पुलिस ने गुरुवार को मानवीय संवेदना दिखाते हुए दो पंचायत के जनप्रतिनिधियों की मदद से बाढ़ के पानी से उफनती घोघाड़ी नदी में बोड़े में बंधे युवक के शव को पानी से निकालकर अंतिम संस्कार करवाया। मामला है कि 31 जुलाई को हरपुरजान गांव निवासी जवाहीर राय का 20 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई पुलिस ने शव को पानी से निकालकर कब्जे में करतें हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया वही परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद पारिवारिक गरीबी लाचारी की अवस्था में शव को बोड़े में बंदकर गांव लाकर 37 आरडी के पास घोघाड़ी नदी में प्रवाहित कर दिया।नदी में बाढ़ के उफनाते पानी से शव बहते हुए बहरौली -कवलपुरा पंचायत के सीमा में पहुंच कर किनारे लग गया गांव वालों ने इसकी जानकारी मुखिया अजीत सिंह को दी।

मौके पर मुखिया की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा ने दल बल के साथ कमर भर पानी में प्रवेश कर गांव पहुंचे पर बाढ़ के उफनते पानी को देख सब लोग सहम गए। स्थानीय जनप्रतिनिधि अजीत सिंह ने नाव की मदद से गांव के युवाओं की टीम जिसमें मुकेश बाबा, अनिल सिंह,बिटू बाबा, उमेश ओझा की नेतृत्व में थाना पुलिस के जमादार श्याम बिहारी पांडेय,अशोक चौधरी के साथ गहरे पानी में नाव से उतरे।

कमके बाद शव को पानी से निकाला गया और पहचान की गई तो शव राहुल का निकला। पुलिस चांद कुदरिया मुखिया के माध्यम से परिजनों को सूचित कर स्थानीय मुखिया बहरौली अजीत सिंह के सहयोग से पंचायत में विधिवत दाह संस्कार कर दिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग