मांझी रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे ट्रैक पर अर्द्ध विक्षिप्त वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत
राष्ट्रनायक प्रतिनिधि।
मांझी (सारण)। गुरुवार की शाम छपरा बलिया रेलखंड पर स्थित मांझी रेलवे स्टेशन के समीप रेल ट्रैक पार करने के क्रम में एक अर्द्ध विक्षिप्त वृद्ध की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गयी। मृतक की पहचान धरणी दास मठिया गांव निवासी अजीज अंसारी (76) के रूप में की गई। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार उक्त बृद्ध दोपहर में घर से मांझी चट्टी के लिए निकले थे। बाद में मांझी चट्टी से वापस लौटने के क्रम में रेल ट्रैक पर कपड़ा समेत पैर फंस जाने के कारण सरयु यमुना डाउन ट्रेन से कटकर घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। पिछले दो वर्षों से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। परिजन काफी दिनों से उनका इलाज करा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया। इसे विधि का विडम्बना ही कहा जायेगा कि मृतक के छोटे पुत्र फजल की शादी अगले सप्ताह बुधवार को होनी थी। घर में जश्न का माहौल मातम में बदल गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग