राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। नई शिक्षक नियमावली 2023 के विरोध में गुरुवार को तरैया बीआरसी में शिक्षकों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर का पुतला दहन किया और शिक्षक नियमावली 2023 की प्रति को जलाया। नई नियमावली में नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा नहीं मिलने से शिक्षकों में नाराजगी है। अक्रोशित सैकड़ों शिक्षकों ने प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष महेश्वर सिंह, परिवर्तनकारी शिक्षक संघ के अध्यक्ष रंजीत सिंह व सचिव मुन्ना प्रसाद की अध्यक्षता में तरैया बीआरसी से तरैया बजार के चौक चौराहों पर आक्रोश प्रदर्शन किया। जिसमें मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री के विरुद्ध नारेबाजी किया गया। साथ ही नई शिक्षक नियमावली 2023 को वापस लेने की मांग की गई। शिक्षकों ने कहा कि अगर सरकार नई शिक्षक नियमावली को वापस नहीं लेती है तो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन होगा। पहले जातीय गणना के कार्य का बहिष्कार किया जायेगा। इसके बाद शिक्षण कार्य भी बाधित किया जाएगा। मौके पर सर्वजीत सिंह, सुदिश कुमार यादव, राजेश राय, कृष्ण कुमार गुप्ता, संजीव कुमार सिंह, शेखर सिंह, राजेश कुमार सिंह, दिवाकर सिंह, जितेन्द्र राणा, सनोज कुमार गुप्ता, जयशंकर कुमार, मो. रेयाज, अमित कुमार सिंह, शत्रुध्न प्रसाद, अजय साह, चितरंजन सिंह व अन्य मौजूद थे।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली