राष्ट्रनायक न्यूज।
कटेया (गोपालगंज)। गुरुवार को मेजर का शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया| चारों तरफ चीख-पुकार से सन्नाटा छा गया|
कटेया प्रखंड के कवलरही गांव निवासी अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में इंडियन रिजर्व बटालियन में मेजर पद पर पदस्थापित एक जवान की सोमवार की देर रात्रि हृदय गति रुकने से मौत हो गयी| जवान कि मौत की खबर मिलते ही उनके पैतृक गांव सहित पूरे क्षेत्र में कोहराम मच गया| बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के कवलरही निवासी रवि सिंह इंडियन रिजर्व बटालियन अरुणांचल प्रदेश के ईटानगर में मेजर के पद पर पदस्थापित थे| मंगलवार की सुबह अचानक बटालियन से स्वजनों को फोन पर सूचना मिली की मेजर रवि सिंह की हृदय गति रुकने से मौत हो गई है| इसी बीच गुरुवार को मेजर रवि सिंह की पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कवलरही पहुंचा| मेजर रवि सिंह का शव जैसे ही कटेया पहुंचा, कटेया बाजार के व्यवसायी व क्षेत्र के युवा नौजवानों ने थाने गेट के पास मेजर का शव को गाड़ी से रोककर फूल माला से सजाकर उनके गांव कवलरही के लिए रवाना हो गए| शव के आगे कटेया थाने की गाड़ी चल रही थी|पीछे रवि सिंह के शव वाली गाड़ी व उसके पीछे सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के युवा नौजवान बाइक लेकर भारत माता की जय, रवि सिंह अमर रहे के नारे लगाते हुए चल रहे थे| रवि सिंह कि पार्थिव शरीर जैसे ही उनके गांव कवलरही पहुचा और पति को तिरंगे में लिपटे हुए देख मेजर की पत्नी रंजू देवी, पुत्र आदित्य राज सिंह ,पुत्री मोना सिंह, बुजुर्ग मां गिरजा देवी सहित पूरे परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे| थोड़ी ही देर में मेजर के शव को दरवाजे पर रखने के बाद दाह संस्कार के लिए ले जाया गया| मिली जानकारी के मुताबिक मेजर के साथ ही उनका परिवार भी रहता था| मेजर रवि सिंह 22 अप्रैल को घर आने वाले थें| 6 मई 23 को उनके छोटे भाई की शादी थी| लेकिन उसके पहले ही उनकी अर्थी पहुंच गया| मेजर रवि सिंह चार भाइयों ने सबसे बड़े थें| उनके मौत के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है| शव दरवाजे पर पहुंचते ही थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडे, एस आई संजय कुमार , जिला पार्षद विनय तिवारी, मुखिया अनिल राय,भाजपा मंडल अध्यक्ष कृष्ण रंजन स्वरूप पाठक, राजेश सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नंदलाल मौर्य, अनवर अली, दरोगा सिंह आदि लोगों ने परिवार को सांत्वना दी|


More Stories
डीएम ने गणना फॉर्म के बीएलओ ऐप पर अपलोडिंग को लाइव देखा
आयुष्मान भारत योजना के राज्यस्तरीय रैंकिंग में सारण को मिला पहला स्थान
विधानसभा चुनाव: इवीएम का एफएलसी कार्य हुआ प्रारम्भ, चुनाव आयोग के एसओपी का सख्ती से करें अनुपालन: डीएम