राष्ट्रनायक न्यूज।
भोरे (गोपालगंज)। स्थानीय थाना क्षेत्र के बनकटा मल गांव से शादी की नियत से एक लड़की का अपहरण कर लिया है। लड़की की मां ने स्थानीय थाने में गांव के ही चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के बनकटा मल गांव निवासी छोटेलाल चौहान की पत्नी कुसमावती देवी ने आरोप लगाया है कि मेरी लड़की लाली कुमारी घर के बगल में ही शौच करने गई थी। उसी बीच गांव के ही शैलेश चौहान, सुगांती देवी, अमोद कुमार एवं मनु चौहान बहला-फुसलाकर इसका अपहरण कर लिए। काफी खोजबीन के बाद भी जब मेरी लड़की नहीं मिली। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
छपरा में दोहरा हत्याकांड: गोदरेज शोरूम के संचालक अमरेन्द्र सिंह व उनके चचेरे भाई को गोली मारकर हत्या
सारण के जलालपुर में डबल मर्डर, रोड के किनारे फेंका शव, जांच में जुटी पुलिस
मांझी पुलिस ने बरामद किया अंग्रेजी शराब