राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। थाना क्षेत्र के गंगवा गांव में शुक्रवार की देर रात आग लग जाने से राजेश्वर महतो, दिनेश महतो व स्वामीनाथ महतो के झोपड़ीनुमा आशियाने व एक गुमटीनुमा दुकान जलकर नष्ट हो गए। वहीं आग की चपेट में आ जाने से दो पशुओं की झुलस कर मौत हो गई। जबकि आग से झुलसे दो मवेशियों का उपचार चल रहा है। बताया गया है कि आग लगी में लाखों रूपये मूल्य की सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गई है। गांव के लोगों का कहना है कि आग लगी से पीड़ित तीनों परिवार की पूरी सम्पत्ति जलकर नष्ट हो गई है। फायर बिग्रेड व गांव के लोगों ने अथक प्रयास कर अन्य घरों को जलाने से बचा लिया। सीओ कुमारी सुषमा के निर्देश पर राजस्व कर्मचारी रूद्र कुमार सिंह ने तत्काल आवश्यक जांच पड़ताल कर जरूरी संसाधन उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। उधर विधायक श्रीकांत यादव ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग