राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा-सीवान रेलखंड के एकमा स्टेशन के पश्चिम आमड़ाढ़ी गांव के समीप स्थित रेलवे के ऊपरी सड़क पुल के समीप डाउन रेल लाइन के किनारे से एकमा थाने की पुलिस ने एक 20 वर्षीय युवक का शव बरामद किया। बरामद शव की पहचान नहीं हो पायी है। चर्चा है कि रेल लाइन पार करने के दौरान किसी ट्रेन से कट जाने से युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने युवक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग