राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के पचभिंडा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में संतोष कुमार, अमर कुमार पंडित, तथा मुकेश कुमार पंडित, शामिल है। वही फरीदपुरा गांव में पानी भरने के विवाद में एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया गया है। घायल युवक फरीदपुरा गांव निवासी राहुल कुमार है। घायल सभी व्यक्तियों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल तरैया में किया गया है। वहीं प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने अमर कुमार पंडित और राहुल कुमार को बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया है। इस संबंध में पीड़ित पक्षों ने स्थानीय थाने में अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस प्राप्त शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग