राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। प्रखंड के रसीदपुर गांव में रविवार को पूर्व जिला पार्षद सदस्य डॉ. अब्दुल्ला खान के आवास पर ईद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिप सदस्य अब्दुला खां ने किया। एसआई प्रवेश कुमार ने दोनों समुदायों से ईद पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की अपील की। बता दें कि पूर्व में कुछ बाहरी असमाजिक तत्वों के द्वारा गांव में आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया गया था। जिसको लेकर दोनों समुदायों के किसी भी पर्व के पूर्व गांव में शांति व्यवस्था को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित किया जाता है। बैठक में संयोजक नरेश कुमार, लालबाबू महतो, अख्तर खां, राज कुमार राम, वीरेन्द्र मांझी, कैसर अली, मुन्ना मियां, शिव कुमार साह, समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग