- पीड़िता ने आधा दर्जन लोगों को नामजद कर दर्ज कराई प्राथमिकी
बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला को मारपीट कर जख्मी कर दिया। मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मेढुका का है।पीड़िता कुसुम कुंवर ने स्थानीय थाने में मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें बगल के ही आधा दर्जन लोगों को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़िता ने बताया है कि मामूली विवाद को लेकर रात्रि के समय बगल के ही हरिहर साह, शिवम कुमार, अंशु कुमार, नीतू कुमारी मीना देवी सहित आधा दर्जन लोग दरबाजे पर पहुँच गाली- गलौज करने लगे एवं मना करने पर लाठी-डंडे से प्रहार कर सर फोड़ दिया।तथा जख्मी अवस्था में नामजदों ने मेरे गले से सोने का चेन भी निकाल लिया। हल्ला- गुल्ला की आवाज पर आसपास के लोग जुटे।तबतक सभी आरोपित फरार हो गए।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग