बनियापुर (सारण)। सूचना पर त्वरित कारवाई करते हुए सहाजितपुर पुलिस ने 20 लीटर देशी शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वही धंधे में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त कर लिया। पीएसआई आकृति राज के बयान पर मामले की प्राथमिक दर्ज की गई है। जिसमें बताया कि गुप्त सूचना की मिली कि सहाजितपुर निवासी दीपक चौधरी विक्री के लिये शोभीपुर से सहाजितपुर शराब लेकर आ रहा है। जिसपर तत्काल कारवाई करते हुए मेढुका जरती माई के पास वाहन चेकिंग शुरू किया गया।इस बीच एक तेज गति से आ रही बाइक को रुकने का इशारा किया गया तो चालक बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगा।जिसे बल के सहयोग से पकड़ लिया गया। पूछताछ में बाइक सवार ने अपना नाम दीपक चौधरी बताया।तलाशी के क्रम में बाइक के पीछे बोरी में बंधे 20 लीटर देशी शराब बरामद किया गया


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग