बनियापुर (सारण)। आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई।जिसमें दोनों पक्ष के तीन लोग जख्मी हो गए।मामला सहाजितपुर थाना क्षेत्र के धवरी का है।दोनों पक्षों द्वारा स्थानीय थाने में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।जिसमें दस लोगों को आरोपित किया गया है।प्रथम पक्ष की प्राथमिकी मालती देवी ने दर्ज कराई है।जिसमें गांव के ही विश्वनाथ सिंह,अरुण सिंह,पुष्पा देवी, रूनी देवी सहित आधा दर्जन लोगों को नामजद कर दरबाजे पर पहुँच गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे एवं धारदार हथियार से प्रहार कर स्वयं और पुत्र को मारपीट कर जख्मी करने का आरोप लगाया है।वही दूसरे पक्ष की प्राथमिकी संजय सिंह ने दर्ज कराई है।जिसमें उमाशंकर तिवारी,दीपक महतों,बीरेंद्र तिवारी एवं अजित सिंह को नामजद कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है।प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी