राष्ट्रनायक न्यूज।
मशरक (सारण)। मशरक थाना क्षेत्र के बंगरा चौहान टोला में चाचा एवं भतीजे में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गया, मारपीट के क्रम में दोनों पक्ष मिलाकर आधा दर्जन लोग घायल हो गए, सभी घायलों का इलाज मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मैं भर्ती कराया गया। घायलों की पहचान दीपक कुमार सिंह, ममता देवी, मीरा देवी, दयाशंकर सिंह , हरेराम सिंह , शैल देवी के रूप में हुआ है, घायलों के द्वारा बताया गया कि दोनों पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर पहले से तू तू मैं मैं होते आ रहा है। उसी दौरान मारपीट की घटना बुधवार को हो गयी जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। वही मौके पर पहुंचे शिक्षक नेता संतोष कुमार सिंह और दक्षिणी मंडल भाजपा अध्यक्ष सुशील सिंह ने दोनों पक्षों में समझौता कराते हुए मामले में समाधान कराया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग