मशरक (सारण)। थाना क्षेत्र के लखनपुर गांव में ट्रैक्टर ट्राली पर लदी खर में अचानक आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग के विकराल रूप को देखते हुए फायर ब्रिगेड टीम को सूचना दी गई मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने बताया कि दियर से खर लाद ट्रैक्टर ट्राली गोपालगंज जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के राजा पट्टी कोठी लखनपुर गांव होकर जा रहा था कि लखनपुर गांव में अचानक आग की लपटें उठने लगी ग्रामीणों के शोर मचाने पर ट्रैक्टर को ट्राली से अलग किया गया तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर ट्राली को जला दिया। वही फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग