- प्रखंड के सरेया हरदी टोला स्थित रामजानकी मठ परिसर में किया गया है यज्ञ का आयोजन
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। प्रखंड के सरेया हरदी टोला स्थित रामजानकी मठ परिसर में शुक्रवार से नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ प्रारंभ हुआ। महायज्ञ के प्रथम दिन श्रद्धालु भक्तों ने विशाल जुलूस के साथ भब्य कलश यात्रा निकाल जलभरी किया। इस दौरान कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिला- पुरुष श्रद्धालु भक्त शामिल रहे। जहाँ अलग अलग-अलग परिधान में शामिल भक्तगण, हाथी- घोड़े, ऊंट और बैंड- बाजे आकर्षण के केंद्र रहे। वही भक्तों द्वारा जय श्रीराम के जयकारे से पूरा वातावरण गुंजयमान रहा। जलभरी मोथहा-सरेया सीमा पर स्थित गंडकी नदी तट से यज्ञाचार्य प्रशांत स्वामी की देख रेख में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न की गई। महायज्ञ के नेतृत्वकर्ता व मठाधीश श्री महंत शंकरदास जी महाराज ने बताया कि अगामी 29 अप्रैल तक महायज्ञ चलेगा। जिसके अंतर्गत 22 अप्रैल को अग्नि मंथन एवं 29 अप्रैल को पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। इस दौरान यज्ञ स्थल पर मेले का भी आयोजन किया गया है। सुबह एवं संध्या समय में रामायण पाठ, प्रवचन एवं रामलीला का भी कार्यक्रम रखा गया है। महायज्ञ को लेकर गांव सहित आस- पड़ोस का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। इस दौरान पूजा समिति के सदस्यों द्वारा गांव नगर की साफ- सफाई के साथ-साथ लाइट साउंड की भी मुक्कमल व्यवस्था की गई है।
फ़ोटो(कलश यात्रा में शामिल भक्तगण)।


More Stories
भारत में भ्रष्टाचार और अपराध के कारण तथा उनका निवारण
हर घर दस्तक देंगी आशा कार्यकर्ता, कालाजार के रोगियों की होगी खोज
लैटरल ऐंट्री” आरक्षण समाप्त करने की एक और साजिश है, वर्ष 2018 में 9 लैटरल भर्तियों के जरिए अबतक हो चूका 60-62 बहाली