- कारी रेयाज के नेतृत्व में नमाज अदा किया जाएगा
मनिंद्र नाथ सिंह मुन्ना। राष्ट्रनायक न्यूज।
दिघवारा (सारण)। ईद उल फितर की नवाज आज। दिघवारा में ईद उल फितर की नमाज बाइसगावां ईदगाह मैदान में आयोजित होगी। ईद उल फितर की नमाज कारी रेयाज के नेतृत्व मे अदा किया जाएगा। इस दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाईस गावां ईदगाह एवं कब्रिस्तान कमेटी की ओर से स्थानीय प्रशासन को पत्र के माध्यम से सूचित किया गया और आग्रह किया गया पूरी तरह शांति व्यवस्था काम रहे, जिसके लिए पुलिस बल की तैनाती हो। ईद उल फितर की नमाज से संबंधित सूचना बाईस गावां ईदगाह एवं कब्रिस्तान कमेटी की ओर से कमेटी के सदर व प्रदेश राजद महासचिव शब्बीर हुसैन के द्वारा लिखित पत्र के माध्यम से दिया गया। उक्त अवसर पर मोहम्मद अब्दुल्लाह सचिव बाईसगावां ईदगाह एवं कब्रिस्तान समिति, डॉक्टर अफताब अंसारी उपाध्यक्ष, कयूम अंसारी कोषाध्यक्ष के अलावे राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद साजिद हुसैन, डॉक्टर ए हक, डॉक्टर ए अंसारी, डॉक्टर जेड अहमद, एजाज खान, मोहम्मद मुनीर कुरेशी, मंसूर आलम, शाहिद अंसारी आदि।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग