- अष्टयाम से पूर्व भक्तों ने जुलूस निकाल किया जलभरी
संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। पैगम्बरपुर चौबाह बाबा के प्रांगण में शुक्रवार से अखंड अष्टयाम सह हरिनाम संकीर्तन प्रारंभ हुआ। अष्टयाम से पूर्व चौबाह बाबा बजरंगबली यज्ञ समिति द्वारा भब्य जलभरी जुलूस भी निकाली गई। जलभरी पैगम्बरपुर पोखरा स्थित जलाशय से बैदिक मंत्रोच्चार के बीच आचार्यों की देखरेख में संपन्न की गई। जलभरी कार्यक्रम में एक हजार से अधिक महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जहाँ जय श्री राम के नारे से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। इस दौरान बैंडबाजे के साथ ढोल-नगाड़े एवं विभिन्न रंगों के ध्वज आकर्षण के केंद्र रहे। स्थानीय सरपंच मुन्ना साहू ने बताया कि अष्टयाम की पूर्णाहुति के उपरांत शनिवार को मंदिर परिसर में भोजपुरी के नामचीन कलाकारों द्वारा दुगोला कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा। जिसकी सारी तैयारी पूर्ण कर ली गई है। इधर अष्टयाम सह हरिनाम संकीर्तन की धुन से यज्ञ स्थल सहित आसपास का क्षेत्र भक्तिमय बना हुआ है। बताया जाता है कि चौबाह बाबा का स्थान दो सौ वर्षो से भी अधिक पुराना है। जहाँ स्थानीय लोग काफी आस्था और विश्वास के साथ दर्शन के लिये पहुँचते है।
फ़ोटो(जलभरी में शामिल भक्तगण)।


More Stories
बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती पर निकाला गया भव्य जुलूस, लोहछा से डेरनी बाजार तक हुआ परिभ्रमण
डॉ. अंबेडकर के उपदेशों को जन जन तक पहुंचाने से ही समाज में आएगी समानता
टीबी मुक्त भारत अभियान: स्कूलों में 14 वर्ष से ऊपर के बच्चों की होगी टीबी की स्क्रिनिंग