- पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी चार लोगों को किया नामजद
राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। मामूली विवाद को लेकर पड़ोसियों ने ही पड़ोसी महिला एवं उसके पति तथा पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया। सभी घायलों का इलाज रेफरल अस्पताल बनियापुर में कराया गया।मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली का है। पीड़िता अंजू देवी ने मामले की प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज कराई है। जिसमें बगल के ही सुरेश राय, मुन्नी देवी, मनोज राय एवं निकिता कुमारी को आरोपित कर बताया है कि अपने खेत से पिकअप पर भूषा ढुलवा रही थी। तभी नामजद पहुँच कर बोले कि मेरे खेत से होकर गाड़ी नही जाएगी। जिसपर तू-तू-मैं-मैं होने लगी। तबतक नामजदों ने लाठी- डंडे और धारदार हथियार से प्रहार कर मुझे, मेरे पति और पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया। स्थानीय लोगो के सहयोग से हमलोगों को जख्मी अवस्था में अस्पताल पहुँचाया गया। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग