राष्ट्रनायक न्यूज।
पानापुर (सारण)। शनिवार को भोरहां में भाकपा-माले का 54 वां स्थापना दिवस मनाया गया। सबसे पहले पार्टी का झंडा फहराया गया। उसके बाद पार्टी के शहीद कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि दी गई। जिला सचिव सभा राय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाकपा-माले गरीब, वंचितों, शोषितों की लड़ाई लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। उन्होंने वर्तमान राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए कहा कि लोकतंत्र में लोक हित गायब हो रही है। जो चिंता का विषय है। जनता को अपने अधिकारों के लिए जागना पड़ेगा, तभी उन्हें अपना हक मिलेगा। वहीं इस स्थापना दिवस को लेकर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मौके पर मौजूद भाकपा-माले के कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचारों को रखा।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग