राखी गुप्ता को चुनाव आयोग का अल्टीमेटम
ऐसे में अगर पूर्व मेयर सुनीता देवी और अन्य लोगों की ओर से लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं तो राखी गुप्ता की कुर्सी जा सकती है। साथ ही झूठ बोलकर चुनाव लड़ने को लेकर उनपर कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। निर्वाचन आयोग ने विशेष कार्य पदाधिकारी ने मेयर राखी गुप्ता खुद या अधिवक्ता के माध्यम से अपना पक्ष रखने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर उपलब्ध कागजात/अभिलेखों के आधार पर इस मामले में अंतिम निर्णय लिया जाएगा डीएम-एसडीओ के रिपोर्ट तीन संतान होने की पुष्टि
राज्य निर्वाचन आयोग में इस मामले में 13 अप्रैल को भी सुनवाई हुई थी। इसके पहले दो तिथियों को सुनवाई हो चुकी है। इस बीच सदर एसडीओ एवं जिलाधिकारी सारण ने राज्य निर्वाचन आयोग को भेजे अपने रिपोर्ट में राखी गुप्ता के तीन संतान होने की बात कही है। डीएम एवं एसडीओ के रिपोर्ट के बाद चार मई को सुनवाई होनी है। उल्लेखनीय हो कि निर्वाचन आयोग ने तीन संतान होने के मामले में पहले तीन मार्च, 24 मार्च और 13 अप्रैल को सुनवाई की है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग