राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। स्थानीय थाने के गोसी छपरा गांव में ताड़ से गिरकर एक वृद्ध की मौत हो गई।मृतक अशोक मांझी(60) भेल्दी थाने के गोसी छपरा गांव का बताया जाता है। मिली जानकारी के मुताबिक गोसी छपरा गांव के अशोक मांझी शनिवार की रात गांव के ही एक ताड़ के पेड़ पर ताड़ी उतारने के लिए चढ़ा था।इसी दौरान वह पेड़ से नीचे गिर गया।जोरदार आवाज सुन गांव वाले खेतों की ओर दौड़े और गंभीर रूप से जख्मी अशोक मांझी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग