राष्ट्रनायक न्यूज।
अमनौर (सारण)। देशी लोडेड कट्टा एक चोरी के अपाची बाइक के साथ पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। अपराधी सिवान जिले के भगवानपुर हाट गोपालगंज गांव निवासी बताया जाता है। पुलिस इसके आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष सुजीत कुमार चौधरी ने बताया कि गश्ती व छापेमारी के लिए निकले हुए थे। रसूलपुर चौक के पास वाहनों की जांच शुरू की गई। इसी दौरान एक बाइक से आ रहा एक युवक पुलिस को देख विपरीत दिशा में मुड़कर भागने की कोशिश किया, जिसके बाद पुलिस ने दौड़कर बाइक चालक को पकड़ लिया। पकड़े गए व्यक्ति की तलाशी ली गई तो दाहिने कमर की तरफ से एक लोडेड कट्टा बरामद हुआ। बैरल में एक गोली लोडेड मिली। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग