राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। नगरा पंचायत के उच्च माध्यमिक विद्यालय अर्वा में रविवार को संस्कृति उत्थान समिति न्यास सेवा विभाग छपरा द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पटना एम्स के विभागाध्यक्ष कैंसर के डॉ जगजीत पांडेय, छपरा के डॉ विकास कुमार सिंह, डॉ सीमा सिंह, डॉ अशोक कुमार, डॉ शैलेश कुमार आदि ने विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 227 मरीजों का मुफ्त जांच किया गया और दवा भी वितरण किया। इलाज उपरान्त मुफ़्त दवा भी हमारे इस स्वास्थ्य शिविर में दिया गया तथा लगभग 16 गंभीर मरीजों को पटना एम्स रेफर किया गया। इस अवसर पर सुरेश सिंह, प्रमोद सिंह, संजय कुमार मिश्रा, भोला पाण्डेय, माला कुमारी, शिवम पाण्डेय, मोनू पाण्डेय, कृष्णा राय समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग