राष्ट्रनायक न्यूज।
नगरा (सारण)। ओपी थाना पुलिस ने नगरा में वाहन जांच के दौरान पुलिस ने सात ओवरलोड ट्रक को जप्त किया। जिसमें एक चालक गिरफ्तार कर लिया गया तथा अन्य चालक पुलिस को देख कर फरार हो गया। गिरफ्तार चालक यूपी के कुशीनगर के शिवराजपट्टी के अहमद अंसारी बताया जाता है। इस संबंध में ओपीध्यक्ष शिवनाथ राम ने बताया की वाहन जांच के दौरान सात ओवरलोड बालू लदी ट्रक को जप्त किया और एक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया तथा वाहन मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई किया जा रहा है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग