- प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के छपरा आगमन पर होगा भव्य स्वागत: मुकेश
- भाजपा के 9 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का लिया गया निर्णय
राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा/मांझी (सारण)। भाजपा मांझी पश्चिमी मंडल की नई कार्यसमिति की पहली बैठक मटियार शिव मंदिर प्रांगण मंडल अध्यक्ष विभूति नारायण तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इस दौरान मंडल प्रभारी मनोज प्रसाद, भाजपा नेता मनोज पाण्डेय, भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह आदि ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए कार्यकर्त्ता देव तुल्य हैं। भाजपा नेता मुकेश कुमार सिंह ने कहा कि 31मई को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के छपरा आगमन पर भव्य स्वागत किया जायेगा। वहीं भाजपा नेता मनोज प्रसाद ने कहा कि भाजपा के 9 वर्षों का कार्यकाल बेमिसाल रहा है तथा इस कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। इसके तहत 30 मई से 30 जून तक जनता से महा सम्पर्क अभियान की शुरुआत की जा रही है। बैठक में विक्की सावन, मंजेश पाठक, सोहन सिंह, धर्मेंद्र गुप्ता, शैलेश प्रासाद, आदित्य कुमार दुबे, बिरेश कुमार सिंह, कृष्णा नन्द सिंह, परशुराम साह, बलिराम साह, सचिन तिवारी, शत्रुघ्न सिंह, मुन्ना कुमार, राजेश सिंह आदि अन्य शामिल थे।


More Stories
गड़खा के प्राथमिक विद्यालय औढ़ा माल का 10 दिनों में दो बार ताला तोड़कर चोरों ने हजारो रूपये के सामान की चोरी, गुहार लगाने गये शिक्षकों पर भड़की पुलिस
मतदान लोकतंत्र का आधार है, जगलाल चौधरी महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी, नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ: जिलाधिकारी