राष्ट्रनायक न्यूज।
छपरा (सारण)। जिला पदाधिकारी सारण अमन समीर के साथ नगर आयुक्त छपरा सुमित कुमार एवं अन्य पदाधिकारी गणों ने छपरा शहर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण कर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी के साथ पदाधिकारियों की टीम जिला स्कूल परिसर में पहुंची। जिला स्कूल के मैदान को नए सिरे से विकसित करने हेतु पहल प्रारंभ करने का निर्देश जिला पदाधिकारी महोदय के द्वारा दिया गया।छपरा क्लब के निरीक्षण के क्रम में वहां अवस्थित सभी दुकानों की सूची बनाने का निर्देश दिया गया।इनमें से अवैध दुकानों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। सभी दुकानों से बकाया भाड़ा वसूलने की कार्रवाई प्रारंभ करने को कहा गया। छपरा क्लब में अवैध रूप से पार्क की गई बस पर तत्काल जुर्माना लगाने का निर्देश दिया गया। शिशु पार्क के भ्रमण के क्रम में पार्क को विकसित करने हेतु कई आवश्यक महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया।



More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग