राष्ट्रनायक न्यूज।
गरखा (सारण)। प्रखण्ड के महमदा गांव में आदर्श क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला तेलपा और बगही टीम के बीच खेला गया। मैच का उद्घाटन वार्ड संघ के जिला अध्यक्ष चन्दन प्रसाद ने फीता काटकर किया। इस मौके पर वार्ड सदस्य आनंदी राय ,मनन बाबा भी मौजूद रहे और अतिथियों के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया गया। मौके पर वार्ड संघ जिला अध्यक्ष ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के इस बदलते युग में एक ओर जहां बच्चे मोबाइल के गेम में कैद हो रहे हैं। वहीं समय-समय पर इस तरह के आयोजन से युवाओं और बच्चों को प्रेरणा मिलेगी। इस फाइनल मैच में तेलपा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए दे दिया बगही की टीम को बगही की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 11 विकेट खोकर कुल 90 रन बनाई। वहीं जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी तेलपा की टीम 11 ओवरों चार गेंद में 11 विकेट खोकर 46 रन पर ही सिमट गई। इस तरह बगही की टीम ने तेलपा को 44 रनों से हराकर खिताब पर कब्जा जमा लिया। मैच में निर्णायक की भूमिका में रंजीत कुमार थे। जबकि कमेंटेटर की भूमिका में सुजीत कुमार एवं स्कोरर की भूमिका में रंजन कुमार थे व्यवस्थापक सोनू कुमार थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग