राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। थाना क्षेत्र के गैरतपुर गांव में सोमवार को करंट लगने से शिक्षक बिजेंद्र तिवारी का छह वर्षीय पुत्र अर्पित कुमार अचेत हो गया। उसके बाद अचेतावस्था में हीं उसे मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। श्री तिवारी ने बताया कि उनका पुत्र घर से बाहर निकल रहा था। तभी ग्रिल वाले गेट से वह चिपक गया। बाद में स्वीच ऑफ करके उसे लोहे के गेट से अलग किया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग