संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। तिलक समारोह में शामिल होने गए युवक की स्प्लेंडर बाइक चोरों ने चुरा लिया। मामला बनियापुर थाना क्षेत्र के उस्ती का है। मामले की प्राथमिकी पिठौरी तख्त निवासी सोनू कुमार चौरसिया ने दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित ने बताया है की मैं बगल के ही गांव उस्ती में तिलक समारोह में शामिल होने के लिए अपनी बाइक से गया था। जहां बाइक को लॉक कर खाना खाने के लिए अंदर चला गया।कुछ देर बाद आया तो मेरी बाइक खड़ी की गई जगह से गायब थी। जिसके बाद काफी खोजबीन करने पर भी बाइक के संदर्भ कोई जानकारी नहीं मिली। लोगो का कहना है कि हाल के दिनों में तिलक और शादी समारोह से बाइक चोरी की घटना आम बात हो गई है। जिसपर पुलिस-प्रशासन लगाम लगाने में विफल साबित हो रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग