संजीव शर्मा। राष्ट्रनायक न्यूज।
मांझी (सारण)। गुरुवार को माँझी ब्लॉक रोड स्थित हजरत जलाल शाह रहमतुल्ला अलेह के उर्स के मौके पर मजार में चादर पोशी की गई। चादर पेशी के दौरान भारी संख्या में सभी समुदाय के अकीदतमंद की भीड़ जुटी रही। सुबह से ही मजार परिसर में कुरान खानी के बाद चादर पोशी की रस्म अदा की गई। चादर पेशी के बाद शाम में जलसा का आयोजन किया जायेगा जहाँ जलशा में मुम्बई समेत अन्य राज्यों से मौलानाओं शिरकत फरमाएंगे बड़े बड़े नातखां द्वारा नातिया कलाम पेश किया जाएगा। वही मजार परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कमेटी द्वारा आगंतुकों एवं विशिष्ट अतिथि के लिए पूरी व्यवस्था की गई है। उर्स को लेकर मजार परिसर के आसपास के क्षेत्र में सैकड़ों दुकानें भी सजी है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग