संजय कुमार सिंह। राष्ट्रनायक न्यूज।
बनियापुर (सारण)। थाना क्षेत्र के चेतन छपरा मोड़ अवैध शराब की सूचना पर जांच कर रहे होमगार्ड जवान को युवक ने टक्कर मार दी। घटना में बनियापुर थाना में पदस्थापित होमगार्ड जवान उमेश कुमार गिरी गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि होमगार्ड जवान के सिर में काफी तेज चोट आई है सूचना के अनुसार अवैध शराब आने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसको लेकर चेतन छपरा चौक पर पुलिस जांच बढ़ाई गई थी। इसी दौरान डाढ़ी बाढ़ी का एक बाइक सवार अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी घटना के बाद युवक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने बाइक को बरामद कर लिया है। होमगार्ड सिपाही की स्थिति सामान्य बताई जा रही है


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग