राष्ट्रनायक न्यूज।
जलालपुर (सारण)। प्रखंड के गम्हरिया कला गांव के निवासी व प्रखंड प्रमुख उपेंद्र कुमार सुमन के घर पर हमला कर परिवार के पांच सदस्यों में मारपीट कर गंभीर रुप से घायल करने के मामले में प्रखंड प्रमुख के बयान पर 11 लोगों को नामजद तथा बीस पच्चीस अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस दौरान फायरिंग करने का भी आरोप लगाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में इसी गांव के रामाशंकर प्रसाद, बबलू प्रसाद, सन्नी प्रसाद, विनोद प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, रंजीत प्रसाद, मनीष कुमार, तुषरेंदु प्रसाद, अजय प्रसाद, विजय प्रसाद तथा योगेंद्र प्रसाद को नामजद किया गया है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग