राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। आपसी विवाद को लेकर एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न गांवों में हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में पांच महिला समेत 11 लोग घायल हो गये हैं। घायलों में भरहोपुर टोले गंजपर गांव के अभिषेक कुमार सिंह, भरहोपुर मठिया गांव के मुन्ना गिरि, एकारी गांव के गीता कुवर, रिंकी कुमारी, कुन्दन कुमार, नवादा गांव के प्रकाश कुमार सिंह, कोहड़ा बाजार गांव के विजय कुमार, अनिल प्रसाद, रीता देवी, साधपुर गांव के मिक्की कुमारी, नीतू कुमारी आदि शामिल हैं। सभी घायलों का प्राथमिक उपचार एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में किया गया। इस संबंध में घायलों के द्वारा थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग