राष्ट्रनायक न्यूज।
एकमा (सारण)। एकमा थाने की पुलिस ने गश्ती दौरान थाना क्षेत्र के भरहोपुर गांव में छापेमारी कर 15 लीटर देशी शराब बरामद किया। बताया जाता है कि छापेमारी के दौरान भरहोपुर गांव निवासी शराब के धंधेबाज गणेश साह को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि पुलिस को देखकर शराबी मौके से फरार हो गए। उल्लेखनीय है कि बिहार में शराब बंदी कानून लागू है। बावजूद एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र के विभिन्न छोटे बड़े बाजारों और गांवों में शराब की बिक्री हो रही है। इस गैरकानूनी काम में संलिप्त समाज विरोधी तत्वो को सारण पुलिस लगातार गिरफ्तार कर जेल भेज रही है। क्षेत्र में चर्चा है कि शराब उत्तर प्रदेश से जल व सड़क मार्ग से एकमा पुलिस अंचल क्षेत्र में मंगाया जाता है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग