छपरा(सारण)। अंबेडकर रविदास महासंघ की बैठक शहर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में लाल बहादुर राम की अध्यक्षता में की गई। जहां संघ को मजबूत करने एवं पंचायत स्तर पर कमेटी गठित करने पर बल दिया गया। बैठक को संबोधित करते हुए शिवनाथ राम, रामलाल राम ने कहा कि डॉक्टर अंबेडकर का उद्देश्य व प्रेरणा है कि शिक्षित बनो, संगठित हो और संघर्ष करो। इन तीनों नियमों का पालन करते हुए संगठन को पंचायत स्तर पर गठित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने शिक्षा पर बल देते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर कमेटी गठित कर अनुसूचित जाति समाज के बच्चों को माध्यमिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा। और रविदास समाज को राजनीतिक सम्मान के लिए संघर्ष तेज करना होगा। वही रिविलगंज के सरपंच सह राजद के प्रखंड अध्यक्ष देवेंद्र राम ने कहा कि अनुसूचित जाति समाज को राजनीतिक रूप से अग्रसर व सचेतक बनाने के लिए बूथ स्तर तक कमेटी का गठन करना होगा और संघ को धारदार बनाते हुए राजनीतिक दलों के साथ गठबंधन करके अपना नेता चुनना होगा। तभी जाकर रविदास समाज को राजनीतिक अधिकार व सम्मान मिलेगा। बैठक में सर्वसम्मति से अंबेडकर रविदास महासंघ के कमेटी का गठन पंचायत स्तर पर करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर विश्वनाथ राम, रामबहादुर राम, मनोहर कुमार राम, उमाशंकर राम, जमादार राम, बंधु राम, राजू कुमार राम, रविंद्र कुमार दास, अमरनाथ राम, तेनुआ पंचायत के मुखिया कृष्णा राम, बिंदा राम, प्यार चंद राम, चंद्रदीप राम, रामाशंकर राम, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि लक्ष्मण राम, विनोद राम, अरुण कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग