राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र के फेनहरा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक व्यक्ति घायल हो गया है। इस संबंध में घायल जीतेन्द्र पटेल की पत्नी खुशबू कुमारी ने तरैया थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में अपने ही पट्टीदार पंकज पटेल, नंदकुमार पटेल, सपना कुमारी और उर्मिला देवी को आरोपित किया है। आरोप है कि पूर्व के आपसी विवाद को लेकर आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। इधर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग