राष्ट्रनायक न्यूज।
तरैया(सारण)। प्रखंड के तरैया बाजार पर शनिवार की संध्या में जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रोफेसर ज्वाला प्रसाद की अध्यक्षता में पार्टी द्वारा राज्यव्यापी आह्वान पर केंद्र सरकार के गलत नीतियों के खिलाफ जदयू कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस निकाला। यह जुलूस जातिय जनगणना को लेकर भाजपा की पोल खोल अभियान के तहत जुलूस निकाला गया था। जुलूस में शामिल कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। मशाल जुलूस प्रखंड जदयू कार्यालय से निकला और पूरे पंचायत का परिभ्रमण कर मुख्य सड़क होते हुए तरैया बाजार पहुंचा। मशाल जुलूस में शामिल जदयू नेता व सत्येंद्र सहनी ने कहा कि भाजपा के काले करतूत को उजागर करने और जनता को बताने के लिए मशाल जुलूस निकाला गया है। मौके पर जदयू प्रखंड अध्यक्ष प्रोफेसर ज्वाला प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष राजकुमार सिंह कुशवाहा, मोहम्मद असलम समेत अन्य लोग शामिल थे।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग