- सोमवार नौ दिवसीय अखंड अष्टयाम में उमड़ी पूजन के लिए जन सैलाब
राष्ट्रनायक न्यूज।
भेल्दी (सारण)। भगवान कृष्ण ने मनुष्यों को धर्म की रक्षार्थ, अपने एवं जगत कल्याण के लिए सत्य धर्म की राह पर चलते हुए बिना फल की इच्छा किए कर्म करने की शिक्षा दी है। जहां सत्य वहां कृष्ण और जहां कृष्ण वहां विजय है। उक्त बातें संत श्रीधर दास जी महाराज ने सराय बक्स स्थित महर्षि श्रीधर बाबा नयन ज्योति अस्पताल परिसर में चल रही कृष्ण जन्माष्टमी से चल रही नौ दिवसीय अखण्ड अष्ट्याम में कही। उन्होंने ने कहाकि कृष्ण के शरण में जाने से मानव के कष्ट दूर होते है।सोमवार को सुबह से ही राधे कृष्णा, शिव परिवार हनुमान मंदिर में पूजन के पुरुषों की भीड़ लगी रही। पूजन के बाद लोग हरे राम हरे कृष्ण महामंत्र का जाप और मंडप का परिक्रमा कर रहे हैं। श्रद्धालुओं के लिए 24 घंटा भंडारा और प्रसाद वितरण चल रही है।माहौल भक्तिमय बनी हुई है।श्रीधर बाबा के शिष्य मुरारी स्वामी ने बताया कि मंदिर की स्थापना काल से ही श्री कृष्ण जन्माष्टमी से अष्टयाम होता है। इस वर्ष 7 सितंबर से 16 सितंबर तक होगी। पूर्णाहुति पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन की गई है।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग