पूर्व के विवाद को लेकर मारपीट, चार पर प्राथमिकी दर्ज
तरैया(सारण)। स्थानीय थाना क्षेत्र के तरैया गांव में आपसी विवाद को लेकर हुए मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गए है। घायल संजय सिंह ने थाने में चार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।जिसमें परमात्मा सिंह उर्फ टार्जन सिंह, कामेश्वर सिंह, मोनू सिंह एवं धर्मेन्द्र सिंह को आरोपित किया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि पूर्व के विवाद को लेकर उक्त सभी लोग मेरे दरवाजे पर लाठी लेकर आए और घर में घुस कर मारपीट करने लगे। विरोध करने पर मुझे मारपीट कर जख्मी कर दिए। टार्जन सिंह घर के समान तोड़ फोड़ करने लगा तथा घर मे मौजूद औरतों से मारपीट करने लगा और टार्जन सिंह द्वारा सोने का चैन छीन लिया गया।


More Stories
मुख्यमंत्री का अमर्यादित हरकत और शर्मनाक समर्थन
छपरा सदर प्रखंड के महाराजगंज पंचायत भवन में होगा विधिक जागरुकता शिविर का आयोजन
प्रत्येक गुरुवार को जिलाधिकारी उद्यमियों के साथ करेंगे संवाद, उनकी समस्याओं को दूर करने के लिये एवं उद्यम विकास के लिये किया जायेगा सक्रिय सहयोग